टैली में जीएसटी क्लास कैसे बनाएं ? How to Create Gst Class in Tally erp9

टैली में जीएसटी क्लास कैसे बनाएं ? How to Create Gst Class in Tally erp9

Goods and Service Tax (GST) Class In Tally.erp9 Release 6.6.2 (Hindi)

टैली में GST क्लास बनाने से आप बिना गलतियों के और जल्दी वाउचर एंट्री कर सकते है जैसे पिछली पोस्ट में हमने डिस्काउंट के लिए क्लास बनाई थी अब हम उसी प्रकार टैली में जीएसटी के लिए क्लास बनायेंगे | क्लास बनाने से एंट्री जल्दी और गलतियाँ कम हो जाती है |

टैली में जीएसटी क्लास कैसे बनाये?


GST क्लास बनाने से पहले आपको GST का फीचर्स इनेबल करना होगा साथ ही Gst के सभी खाते सही सही बनाने होंगे |

Purchase Voucher के लिए GST Class कैसे बनाये?

  1. सबसे पहले टैली में कम्पनी ओपन करें 

  2. अब जैसे पिछली पोस्ट में बताया था उसी तरह आप GST के सारे खाते बना ले पोस्ट पढने के लिए यहाँ क्लिक करे |

  3. अब आप Account Info में जाये फिर Voucher Types में जाये |

  4. दिए गये ऑप्शन में Alter को सेलेक्ट करे |

  5. सबसे पहले हम परचेस में GST Class बना रहे है तो Purchase Voucher सेलेक्ट करें |

  6. अब Name of Class में क्लास का नाम टाइप करे जैसे GST Class

  7. अब आपके सामने नई विंडो ओपन हो जाएगी अब जैसे निचे दिखाया गया है उसी प्रकार आप भर दें Exclude में उन ग्रुप को ले जिन्हें आप वाउचर से बहार निकालना चाहते है |

     Include में उन ग्रुप को शामिल करें जिन्हें आप वाउचर में उपयोग करना चाहते है |

    Gst Class in tally


    Default Accounting में Purchase Gst Ledger सेलेक्ट करें | और Additional Accounting में CGST और SGST के लेजर जोड़ दें |

     आप चाहे तो CGST और Sgst से पहले डिस्काउंट या फ्रेट चार्ज भी जोड़ सकते है |

  8. अंत में सेव कर ले |

Sales Voucher के लिए GST Class कैसे बनाये?


  1. सबसे पहले टैली में कम्पनी ओपन करें 

  2. अब आप Account Info में जाये फिर Voucher Types में जाये |

  3. दिए गये ऑप्शन में Alter को सेलेक्ट करे |

  4. सबसे पहले हम सेल्स में GST Class बना रहे है तो Sales Voucher सेलेक्ट करें |

  5. अब Name of Class में क्लास का नाम टाइप करे जैसे GST Class

  6. अब आपके सामने नई विंडो ओपन हो जाएगी अब जैसे निचे दिखाया गया है उसी प्रकार आप भर दें Exclude में उन ग्रुप को ले जिन्हें आप वाउचर से बहार निकालना चाहते है |

     Include में उन ग्रुप को शामिल करें जिन्हें आप वाउचर में उपयोग करना चाहते है |
    Sales Gst class in tally


    Default Accounting में Sales Gst Ledger सेलेक्ट करें | और Additional Accounting में CGST और SGST के लेजर जोड़ दें | आप चाहे तो CGST और Sgst से पहले डिस्काउंट या फ्रेट चार्ज भी जोड़ सकते है |
  7. अंत में सेव कर ले |

GST Class का उपयोग टैली में कैसे करें?


1.) Accounting Voucher में जाएँ 

2.) F9 दबा कर परचेस वाउचर सेलेक्ट करें और अब GST Class जो आपने क्लास बनाते समय नाम दिया था उसे सेलेक्ट करें |

3.) अब देखंगे की जब आप पार्टी अकाउंट नाम और स्टॉक डिटेल्स देते है तो टैक्स आपने आप ही लग जाता है |

4.) बिल्कुल इसी तरह आप सेल्स वाउचर में भी क्लास का उपयोग बड़ी आसनी से कर सकते है |



Please Do Not Enter Any Spam Link in The Comments Box

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post